जन्‍मदिन पर कोहली ने ये क्‍या कर दिया ?

नयी दिल्‍ली : मीडिया में हमेशा चर्चा में रहने वाले टीम इंडिया के टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली का आज जन्‍मदिन है. कोहली 27 वर्ष के हो गये. वनडे श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के हाथों बुरी तरह पीट चुकी टीम इंडिया की दूसरी परीक्षा शुरू हो चुकी है. वनडे में महेंद्र सिंह धौनी टीम […]

नयी दिल्‍ली : मीडिया में हमेशा चर्चा में रहने वाले टीम इंडिया के टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली का आज जन्‍मदिन है. कोहली 27 वर्ष के हो गये. वनडे श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के हाथों बुरी तरह पीट चुकी टीम इंडिया की दूसरी परीक्षा शुरू हो चुकी है.

वनडे में महेंद्र सिंह धौनी टीम को जीत नहीं दिला पाये अब टेस्‍ट में कोहली एंड कंपनी पर सबकी नजरें टीक गयी हैं. लेकिन पहले टेस्‍ट के पहले दिन जो नतिजे रहे उसे टीम इंडिया के लिए सही नहीं माना जा सकता है. खेल आरंभ होने से पहले माना जा रहा था कि विराट कोहली अपने जन्‍मदिन पर टीम इंडिया के समर्थकों को बड़ी पारी का गिफ्ट देंगे. लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ. कोहली ने अपने बर्थडे पर खासा निराश किया. उनके साथ-साथ पूरी टीम ने निराश किया.

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी महज 201 रन पर पवेलियन लौट गये. मुरली विजय की 75 रनों की पारी को छोड़ दें तो सभी ने खराब बल्‍लेबाजी का नमूना पेश किया. कप्‍तान विराट कोहली ने सबसे ज्‍यादा निराश किया. कोहली ने आज खराब खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 गेंदों पर मात्र 1 रन बनाये और पवेलियन लौट गये.

आज कोहली से सभी को बड़ी पारी की उम्‍मीद थी. लेकिन वैसा कुछ भी नहीं हो पाया. देखा जाए तो कोहली का बल्‍ला कुछ दिनों से खामोश चल रहा है. हालांकि उन्‍होंने वनडे श्रृंखला में शानदार शतक से अच्‍छा आगाज किया था,लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन लगातार गिरता गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >