सचिन ने ट्विटर पर वार्न की खिंचाई की

मुंबई : क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ऑस्‍ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की जमकर खिंचाई की है. क्रिकेट के मैदान पर हमेशा से शांत नजर आने वाले सचिन ने वार्न को टि्वटर पर खिंचाई की है. दरअसल सचिन तेंदुलकर ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है. जिसमें […]

मुंबई : क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ऑस्‍ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की जमकर खिंचाई की है. क्रिकेट के मैदान पर हमेशा से शांत नजर आने वाले सचिन ने वार्न को टि्वटर पर खिंचाई की है. दरअसल सचिन तेंदुलकर ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है. जिसमें सचिन ने वार्न को याद कराया है कि उन्‍होंने कैसे उनकी जमकर धुलाई की थी. सचिन ने वीडिया में तीन मैचों की याद दिलायी है.

पहली तसवीर 1992 की है. सचिन ने 92 के उस टेस्‍ट मैच की याद दिलायी है जिसमें वार्न की गेंदों पर उन्‍होंने जमकर रन बनाये थे. सचिन ने कहा, वार्न तुम्‍हारे पदार्पण मैच को कैसे भूल सकता हूं. इस ड्रॉ मैच में वार्न ने 150 रन देकर मात्र एक विकेट लिया था. वहीं उस मैच में सचिन ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए 148 रन बनाये थे.

इसी तरह से सचिन ने दो और तसवीरें पोस्‍ट की है. जिसमें उन्‍होंने वार्न की जमकर धुलाई की है. मालूम हो की एक बार भारत ऑस्‍ट्रेलिया मैच से पहले वार्न ने कहा था कि उन्‍हें सपने में भी सचिन नजर आते हैं. उन्‍होंने एसा इस लिए कहा था क्‍योंकि सचिन ने उन्‍हें लगभग सभी मैचों में जमकर पिटाई की थी.
एक बार फिर दोनों खिलाडियों के बीच अमेरिका में भीडंत होने जा रहा है. अमेरिका में 7 नवंबर से होने जा रहे मैच में देश-दुनिया के नामी खिलाड़ी शामिल होंगे. ऑल स्‍टार टी-20 मैच में सचिन ,वार्न के अलावा वीरेंद्र सहवाग,सौरव गांगुली,ब्रायन लारा जैसे दिग्‍गज खिलाड़ी खेलने वाले हैं. सचिन ने इसी को लेकर वार्न को ललकारा है. इधर खबर है कि दोनों खिलाड़ी इस हाईप्रोफाइल मैच के लिए अमेरिका पहुंच गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >