शाहिद अफरीदी के साथ ”सेक्‍स” का खुलासा करने वाली अभिनेत्री अर्शी पर फतवा जारी

मुंबई : भारतीय मॉडल ने पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मॉडल अर्शी खान ने एक ट्वीट किया है जिसके जरीये उसने खुलासा किया है कि अफरीदी के साथ उसके शारीरीक संबंध हैं. अर्शी के इस ट्वीट के बाद हंगामा हो गया. ट्वीट के वायरल होने के बाद अभिनेत्री व […]

मुंबई : भारतीय मॉडल ने पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मॉडल अर्शी खान ने एक ट्वीट किया है जिसके जरीये उसने खुलासा किया है कि अफरीदी के साथ उसके शारीरीक संबंध हैं.

अर्शी के इस ट्वीट के बाद हंगामा हो गया. ट्वीट के वायरल होने के बाद अभिनेत्री व मॉडल अर���शी के खिलाफ पाकिस्‍तान में फतवा जारी कर दिया गया है. फतवे का खुलासा पाकिस्‍तानी मीडिया के जरीये हुआ है. पाक मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्‍तान के एक मौलवी ने अर्शीखानके खिलाफ फतवा जारी किया है.

फतवा इस लिए जारी किया गया है कि अर्शी के ट्वीट से पाकिस्‍तान और इस्‍लाम का अपमान हुआ है. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फतवा जारी करने वाले मौलवी ने दोनों देशों के मुसलमानों से कहा कि इस्‍लाम के अपमान करने वाली मॉडल के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए.मौलवी ने अपील की है कि मॉडल को भीड़ के सामने नग्‍न करके फोटोशूट की सजा दी जाए.
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले मीडिया में खबर आयी थी कि अर्शी और शाहिद ने इुबई के एक होटल में वक्‍त गुजारा था. इसपर अर्शी ने ट्वीट कर सफाई दी थी कि शाहिद और वो एक अच्‍छे दोस्‍त हैं. लेकिन बाद में अर्शी ने ट्वीट कर खुलासा किया कि उसने शाहिद के साथ संबंध स्‍थापित किया है. ट्वीट करने के साथ ही यह मीडिया में वायरल हो गया.
इधर फतवा की खबर सामने आने के बाद अर्शी ने फिर ट्वीट किया और कहा, मैं पाकिस्‍तान से काफी निराश हूं. उन्‍होंने कहा, मुझे किसी से कोई डर नहीं है. फतवा के खिलाफ और मेरे समर्थन में किसी ने भी एक शब्‍द नहीं कहा है. उसने लिखा अल्‍लाह मेरी रक्षा करेगा. ज्ञात हो अर्शी खान मुलत: पाक अफगान मुल की हैं. जो अभी मुंबई में रह रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >