झारखंड के सीएम से मिले धौनी, राज्य के विकास के लिए कुछ करने की इच्छा जतायी

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी झारखंड के सीएम रघुवर दास से मिलकर झारखंड के लिए कुछ करने की इच्छा जतायी है. धौनी ने राज्य के विकास के लिए अपने तरफ से हरसंभव मदद की पेशकश की है. धौनी ने कहा कि राज्य में पर्यटन की भरपूर संभावना है. एमएस धौनी […]

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी झारखंड के सीएम रघुवर दास से मिलकर झारखंड के लिए कुछ करने की इच्छा जतायी है. धौनी ने राज्य के विकास के लिए अपने तरफ से हरसंभव मदद की पेशकश की है.

धौनी ने कहा कि राज्य में पर्यटन की भरपूर संभावना है. एमएस धौनी ने सरकार से पर्यटन के क्षेत्र में जोर देने की अपील की है. सीएम रघुवर दास ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास की गति बढ़ाने के लिए मदद लेने की बात कही.महेन्द्र सिंह धौनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनीं है. पहले अल्पमत की सरकारों में निर्णय लेने की प्रक्रिया में रूकावट आती थी. लेकिन अब जब सरकार पूर्ण बहुमत की है तो विकास के काम में तेजी आने की संभावना बढ़ जाती है.
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब धौनी इस तरह के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है इससे पहले भी उन्होंने राज्य के लिए कुछ करने की इच्छा जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >