जब सचिन तेंदुलकर को सड़क पर मांगनी पड़ी लिफ्ट, देखें वीडियो

आप कभी सपने में भी नहीं सोच सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर जिन्‍हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है उन्‍हें लोगों से अपने होटल जाने के लिए सड़क पर लिफ्ट मांगना पड़ा. कोई कल्‍पना भी नहीं कर सकता है कि उन्‍हें बस स्‍टॉप पर बस का इंतजार करना पड़ा हो. लेकिन यह वाकया सही है. […]

आप कभी सपने में भी नहीं सोच सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर जिन्‍हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है उन्‍हें लोगों से अपने होटल जाने के लिए सड़क पर लिफ्ट मांगना पड़ा. कोई कल्‍पना भी नहीं कर सकता है कि उन्‍हें बस स्‍टॉप पर बस का इंतजार करना पड़ा हो. लेकिन यह वाकया सही है. हाल ही में सचिन तेंदलुकर को बस स्‍टॉप पर बस का इंतजार करना पड़ा. आखिरी बस छूट जाने के बाद उन्‍हें लोगों से लिफ्ट भी मांगना पड़ा.

दरअसल सचिन तेंदुलकर पिछले दिनों विंबलडन देखने लंदन गये थे. मैच खत्‍म होने के बाद जब सचिन अपने होटल जाने के लिए तैयार हुए तो उनकी आखिरी बस भी छूट गयी. कोई रास्‍ता नहीं मिला तो उन्‍होंने लोगों से लिफ्ट मांगी. इसका खुलासा खुद सचिन तेंदुलकर ने किया है.

बस के इंतजार में बैठे सचिन ने अपनी कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया में पोस्‍ट की और लिखा, मेरी आखिरी बस भी छूट गयी तो क्‍या कोई मुझे लिफ्ट दे सकता है. सचिन की यह तस्‍वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गया. सचिन के ट्वीट के बाद उनके समर्थकों टूट पड़े. भारतीय समर्थकों ने कहा, काश हमलोग लंदन में होते और सचिन को लिफ्ट देने का मौका मिल जाता.

गौरतलब हो सचिन तेंदुलकर के साथ-साथ भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और उनकी महिला मित्र अनुष्‍का शर्मा लंदन में हुए विंबलडन मुकाबले का लुत्‍फ उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >