एक मैच का प्रतिबंध झेलने के लिए बांग्लादेश के साथ वन डे नहीं खेलेंगे एबी डिबिलियर्स

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ए बी डिविलियर्स को बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला की टीम से रिलीज कर दिया गया है ताकि वह उन पर लगा एक मैच का प्रतिबंध पूरा कर सकें जो उन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान धीमी ओवर गति के लिये लगा था. डिविलियर्स की […]

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ए बी डिविलियर्स को बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला की टीम से रिलीज कर दिया गया है ताकि वह उन पर लगा एक मैच का प्रतिबंध पूरा कर सकें जो उन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान धीमी ओवर गति के लिये लगा था.

डिविलियर्स की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 12 महीनों में दूसरी बार निर्धारित समय में कम ओवर किये थे जिसके कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया था. दक्षिण अफ्रीका के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा, एबी की उपस्थिति और योगदान की कमी खलेगी लेकिन इस सत्र में हमारा व्यस्त कार्यक्रम है और हमें लगता है कि इस श्रृंखला के दौरान बल्लेबाजों की अगली खेप तैयार करने का सुनहरा मौका मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >