पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में मंगेतर रितिका का हाथ थामें दिखें रोहित शर्मा, देखें तसवीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के 28 वर्षीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इसी सप्ताह अपनी गर्लफ्रेंड रितिका के साथ सगाई कर ली है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह सगाई दूसरी बार ऑफिसियली हुई है, जिसमें दोनों के परिवारवालों ने भी शिरकत की. रोहित शर्मा ने अपनी सगाई की तस्वीर ट्विटर पर भी पोस्ट की. जिसमें […]

भारतीय क्रिकेट टीम के 28 वर्षीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इसी सप्ताह अपनी गर्लफ्रेंड रितिका के साथ सगाई कर ली है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह सगाई दूसरी बार ऑफिसियली हुई है, जिसमें दोनों के परिवारवालों ने भी शिरकत की. रोहित शर्मा ने अपनी सगाई की तस्वीर ट्विटर पर भी पोस्ट की. जिसमें उन्होंने रितिका को पूरी जिंदगी और आगे का भी प्यार बताया है. अब जबकि रोहित शर्मा और रितिका एक हो चुके हैं, यह कहा जा सकता है कि जल्दी ही दोनों की शादी भी हो जायेगी.

नयी दिल्ली में आयोजित पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में रोहित शर्मा अपनी मंगेतर रितिका के साथ शामिल हुए और दोनों की नजदीकियां भी इस दौरान दिखी, रोहित शर्मा रितिका का हाथ थामे हुए थे और स्कर्ट पहनी रितिका के हाथों में मेंहदी सजी थी. इस मौके पर सचिन तेंदुलकर और अजिंक्य रहाणे भी मौजूद थे और इन्होंने पौधारोपण भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >