केकेआर ने अंकित केसरी को 16वां खिलाड़ी बनाकर सम्मान दिया

कोलकाता : कोलकाता नाइटराइडर्स ने बंगाल के दिवंगत क्रिकेटर अंकित केसरी को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अपना 16वां खिलाड़ी बनाया जबकि मैच से पहले उनके परिवार को 20 लाख रुपये के चैक सौंपे गये. क्लब हाउस के बाहर आयोजित औपचारिक समारोह में केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर, सीईओ वेंकी मैसूर, बीसीसीआई […]

कोलकाता : कोलकाता नाइटराइडर्स ने बंगाल के दिवंगत क्रिकेटर अंकित केसरी को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अपना 16वां खिलाड़ी बनाया जबकि मैच से पहले उनके परिवार को 20 लाख रुपये के चैक सौंपे गये.

क्लब हाउस के बाहर आयोजित औपचारिक समारोह में केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर, सीईओ वेंकी मैसूर, बीसीसीआई और कैब के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और सीएसके के प्रतिनिधि ईश्वर पांडे ने हिस्सा लिया.

केकेआर के सीईओ और प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर ने कहा, हम ऐसा करके बहुत खुश हैं और यह केकेआर के लिये अंकित को याद करने का अवसर है. बाद में दिवंगत क्रिकेटर के पिता राज केसरी को केकेआर और कैब की तरफ से दस-दस लाख रुपये के दो चैक सौंपे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags
KKR

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >