पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद वकार युनूस को इस्तीफा दे देना चाहिए : राशिद लतीफ

कराची : पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने राष्ट्रीय टीम की बांग्लादेश के हाथों 0-3 की शर्मनाक हार के बाद मुख्य कोच वकार यूनिस से इस्तीफा देने के लिये कहा. लतीफ ने कहा, मुझे लगता है कि इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वकार को खुद ही अपना पद छोड़ देना चाहिए. यह उसके लिये अच्छा […]

कराची : पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने राष्ट्रीय टीम की बांग्लादेश के हाथों 0-3 की शर्मनाक हार के बाद मुख्य कोच वकार यूनिस से इस्तीफा देने के लिये कहा. लतीफ ने कहा, मुझे लगता है कि इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वकार को खुद ही अपना पद छोड़ देना चाहिए. यह उसके लिये अच्छा होगा यदि वह खुद ही हट जाता है.

उन्होंने कहा, बांग्लादेश ने काफी सुधार कर लिया है लेकिन फिर भी इस तरह से मैच गंवाना असहनीय है. इसके लिये टीम प्रबंधन जिम्मेदार है. वे तीनों मैच में सही टीम भी नहीं उतार पाये. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि टीम को टेस्ट श्रृंखला में भी कडी चुनौती का सामना करना पड सकता है. उन्होंने कहा, हमने वनडे श्रृंखला गंवायी है और मुझे लगता है कि टेस्ट मैचों का परिणाम भी ऐसा ही रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >