फाइनल हार गया न्यूजीलैंड, लेकिन मीडिया ने बांधे तारीफ के पुल

वेलिंगटन : विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बावजूद न्यूजीलैंड के लोग अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. वहां के मीडिया ने अपने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है. न्यूजीलैंड ने इस टीम में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल से पहले कुल आठ मैच जीते. […]

वेलिंगटन : विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बावजूद न्यूजीलैंड के लोग अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. वहां के मीडिया ने अपने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है. न्यूजीलैंड ने इस टीम में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल से पहले कुल आठ मैच जीते.

न्यूजीलैंड हेराल्ड ने अपने पहले पांच पन्नों पर सिर्फ क्रिकेट की खबरें छापी है. पिछले कई साल से टीम के लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने और निराशाजनक नतीजों के आदी हो चुके न्यूजीलैंड के क्रिकेटप्रेमियों के लिए यह कामयाबी सुखद अचरज रही. इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया से किसी भी खेल में हार उनके लिए पचाना मुश्किल होता है. फाइनल में मौजूद रहे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जान की ने ट्विटर पर लिखा , हम इस नतीजे की उम्मीद नहीं कर रहे थे लेकिन पिछले छह सप्ताह में न्यूजीलैंड टीम ने हमें गौरवान्वित किया है. टीम जब कल आकलैंड पहुंचेगी तो उसका भव्य स्वागत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >