भौंचक्के रह गये क्लार्क, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया सेक्स जीवन से जुड़ा सवाल

सिडनी : विश्व कप सेमीफाइनल में भारत पर जीत का जश्न मना रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क उस समय भौंचक्के रह गये जब ऐसा लगा कि उनके सेक्स जीवन से जुड़ा सवाल पूछा गया. गत चैंपियन भारत पर 95 रन की जीत के बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मीडिया से मुखातिब हुए क्लार्क को […]

सिडनी : विश्व कप सेमीफाइनल में भारत पर जीत का जश्न मना रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क उस समय भौंचक्के रह गये जब ऐसा लगा कि उनके सेक्स जीवन से जुड़ा सवाल पूछा गया.

गत चैंपियन भारत पर 95 रन की जीत के बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मीडिया से मुखातिब हुए क्लार्क को इस पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया कि कप्तान बनने के बाद से वह शानदार सेक्स का लुत्फ उठा रहे हैं.

शर्मसार रिपोर्टर से जल्द ही अपनी गलती सुधारते हुए क्लार्क से कहा कि उनका मतलब था कि शानदार सफलता.मैन ऑफ द मैच स्टीव स्मिथ के साथ बैठे क्लार्क ने हंसते हुए पत्रकार से कहा, आप मुझे कितना बेहतर जानते हैं. कप्तान ने कहा, यह सवाल मेरी पत्नी के लिए है. ऑस्ट्रेलिया को रविवार को होने वाले फाइनल में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड का सामना करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >