संदीप पाटिल के लिए विश्वकप से ज्यादा जरूरी घरेलू क्रिकेट

मुंबई : मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम को खेलते हुए देखने के लिए जाने की बीसीसीआई की पेशकश ठुकरा दी है और इसकी जगह घरेलू क्रिकेट देखने को प्राथमिकता दी है. बीसीसीआई चाहता था कि पाटिल ऑस्ट्रेलिया जाकर महेंद्र सिंह धौनी और उनकी टीम को खिताब का बचाव करने […]

मुंबई : मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम को खेलते हुए देखने के लिए जाने की बीसीसीआई की पेशकश ठुकरा दी है और इसकी जगह घरेलू क्रिकेट देखने को प्राथमिकता दी है. बीसीसीआई चाहता था कि पाटिल ऑस्ट्रेलिया जाकर महेंद्र सिंह धौनी और उनकी टीम को खिताब का बचाव करने के अभियान के दौरान देखे लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि टीम चुनने के बाद उनकी और उनके साथी चयनकर्ताओं की भूमिका खत्म हो गई. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने कहा, उनका मानना है कि रणजी ट्रॉफी अंतिम चरण में है और ऐसे में विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की जगह घरेलू क्रिकेट देखकर अधिक मदद मिलेगी. यह जो पाकिस्तान में हुआ उसके पूरी तरह से उलटा है. गौरतलब है कि पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मोइन खान को उस समय देश के क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की नाराजगी का सामना करना पडा जब यह खुलासा हुआ कि वह ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान कैसीनो गए थे.

इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को इस घटना के बाद स्वदेश लौटने को कहा गया है और जो संकेत मिले है उसके मुताबिक उन्हें पद से हटाया जा सकता है. पाटिल फिलहाल ईडन गार्डन्स में तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बीच सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए कोलकाता में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >