यूएई के साथ अभ्यास मैच में वापसी करेंगे माइकल क्लार्क

सिडनी : आस्ट्रेलिया के चोटिल कप्तान माइकल क्लार्क संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ बुधवार को विश्व कप के अभ्यास मैच में वापसी करेंगे जिससे इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में उनके कप्तानी करने की संभावना बढी है. आस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, ‘माइकल अगर कल अभ्यास […]

सिडनी : आस्ट्रेलिया के चोटिल कप्तान माइकल क्लार्क संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ बुधवार को विश्व कप के अभ्यास मैच में वापसी करेंगे जिससे इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में उनके कप्तानी करने की संभावना बढी है. आस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, ‘माइकल अगर कल अभ्यास करता है तो बुधवार को अभ्यास मैच खेलेगा और हमारे लिये यह अच्छी खबर है.’ घायल हरफनमौला जेम्स फाकनेर के बारे में उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >