वनडे में कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? हिटमैन की पोजीशन पर इन 3 खिलाड़ियों की नजर

Who can replace Rohit Sharma in ODIs : रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरा उनका आखिरी वनडे टूर्नामेंट हो सकता है, इससे पहले वे टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं. अगर वनडे से भी बाहर होते हैं, तो भारत को उनके जैसे आक्रामक ओपनर की तलाश करनी होगी. IPL और अन्य मैचों से उभरे तीन दमदार बल्लेबाज इस पोजिशन के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं.

Who can replace Rohit Sharma in ODIs : रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई, जिसमें कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया दौरा उनका भारतीय क्रिकेटर के रूप में आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. आईपीएल 2025 के बीच ही उन्होंने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अगर वनडे क्रिकेट से वे बाहर होते हैं, तो इस फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले ओपनर हिटमैन की जगह कौन ले सकता है? भारत के पास इस समय प्रतिभाशाली बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है. लगातार बढ़ते मुकाबले के बीच IPL कई धमाकेदार खिलाड़ियों को टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंचा रहा है. ऐसे तीन आक्रामक बल्लेबाज हैं जो वनडे में रोहित शर्मा की ओपनिंग पोजिशन को चुनौती दे सकते हैं. 

38 साल के रोहित के लिए बतौर कप्तान और ओपनर अपनी जगह बनाए रखना अब कठिन होता जा रहा है. इस फॉर्मेट का अगला विश्वकप 2027 में होना है और तब तक रोहित की उम्र 40 साल की हो जाएगी. ऐसे में रोहित की जगह साई सुदर्शन, केएल राहुल या यशस्वी जायसवाल ले सकते हैं. ये तीनों न केवल वनडे में ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं बल्कि 2027 वर्ल्ड कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व भी कर सकते हैं.

1. साई सुदर्शन

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) एक युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी बेहतरीन तकनीक और शांत स्वभाव से पहचान बनाई है. वह पारी की शुरुआत में सधी हुई बल्लेबाजी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर रनगति भी तेज कर सकते हैं. उनके पास लंबी पारी खेलने का धैर्य है, जो वनडे फॉर्मेट में एक बड़ी ताकत है. तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ उनका खेल संतुलित है और युवा होने के नाते फिटनेस और फील्डिंग भी टीम के लिए मूल्यवान है. हालांकि, उनका अंतरराष्ट्रीय वनडे अनुभव अभी सीमित है, लेकिन मौका मिलने पर पावरप्ले में लगातार आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं. 

Sai sudharsan. Image: bcci/x

23 साल के टेस्ट क्रिकेट में साई ने 3 मैचों में 140 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है, जबकि वनडे में उन्होंने 3 मैचों में 127 रन बनाए हैं, औसत 63.50 और स्ट्राइक रेट 89.43 के साथ, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने अब तक केवल 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला है. हालांकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है, 32 मैचों में 2097 रन, औसत 38.12, जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं, साथ ही उनका सर्वोच्च स्कोर 213 रन है. इस साल आईपीएल में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. 

2. केएल राहुल 

केएल राहुल (KL Rahul) एक अनुभवी वनडे खिलाड़ी हैं, जो एंकर और आक्रामक दोनों भूमिकाओं में खुद को ढाल सकते हैं. वह पहले भी वनडे में ओपनिंग कर चुके हैं और आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन दिया है, साथ ही नेतृत्व का अनुभव भी टीम के लिए बोनस है. तकनीकी रूप से मजबूत राहुल तेज और स्पिन, दोनों गेंदबाजों के खिलाफ सहजता से खेलते हैं और अगर दूसरे छोर पर ओपनर आक्रामक हो तो एक छोर थामकर पारी को स्थिर रख सकते हैं. अपने करियर के आगे के चरण में उन्हें नीचे के क्रम में भेजा जाए तो वे फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं. हाल के वर्षों में वे ओडीआई में ज्यादातर मिडिल ऑर्डर में खेले हैं, हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने खुद को साबित किया है, इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने ही पारी की शुरुआत की. ऐसे में अगर मौका मिले तो वे खुद को साबित कर सकते हैं. 

Kl rahul. Image: bcci/x

33 साल के केएल राहुल का वनडे रिकॉर्ड उनके अनुभव और निरंतरता को दर्शाता है. उन्होंने अब तक 85 वनडे मैचों में 79 पारियां खेली हैं, जिसमें 17 बार नॉटआउट रहकर कुल 3043 रन बनाए हैं. उनका औसत 49.08 और स्ट्राइक रेट 88.17 है, जो बताता है कि वे पारी को संभालने के साथ तेज रन बनाने में भी सक्षम हैं. वनडे करियर में उन्होंने 7 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि 112 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है. राहुल ने 235 चौके और 67 छक्के लगाए हैं और साथ ही विकेटकीपर के तौर पर 71 कैच और 8 स्टंपिंग भी की हैं, जिससे वे एक भरोसेमंद बल्लेबाज और विकेटकीपर दोनों रूप में टीम के लिए अहम योगदान देते हैं.

3. यशस्वी जायसवाल 

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) एक बाएं हाथ के आक्रामक ओपनर हैं, जो टीम को टॉप ऑर्डर में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का फायदा दे सकते हैं. वह पारी के शुरुआती 10 ओवरों में स्वाभाविक रूप से आक्रामक रहते हैं और उनकी निडर बल्लेबाजी युवा रोहित शर्मा की याद दिलाती है. घरेलू क्रिकेट और टी20 में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, हालांकि वनडे में अभी तक उन्हें केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला है. जायसवाल तेज गेंदबाजों के खिलाफ शुरुआती ओवरों में वह मजबूत शॉट खेलते हैं और हवाई स्ट्रोक्स साफ तरीके से लगाते हैं, जिससे टीम को तेज शुरुआत मिल सकती है. उनकी मौजूदगी टीम में नई ऊर्जा और ताजगी लाती है, हालांकि वनडे में उन्हें पारी की रफ्तार समझने और दबाव की स्थिति में सही शॉट चयन करने पर अभी और काम करने की जरूरत है.

Yashasvi jaiswal. Image: bcci/x

23 साल के यशस्वी जायसवाल ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खासकर टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जबकि वनडे में उनका अनुभव बहुत सीमित है. उन्होंने 24 टेस्ट मैचों में 46 पारियों में 2209 रन बनाए हैं, औसत 50.20 और स्ट्राइक रेट 66.21 के साथ, जिसमें 6 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं, तथा 214* उनका सर्वोच्च स्कोर है. वनडे क्रिकेट में उन्होंने अब तक केवल 1 मैच खेला है, जिसमें 15 रन बनाए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 23 मैचों में 723 रन बनाए हैं, औसत 36.15 और शानदार स्ट्राइक रेट 164.31 के साथ, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-

मनीष को मिल गया रजत पाटीदार का नंबर और आया विराट कोहली का फोन, फिर जो हुआ…

‘उस समय उन्होंने मुझ पर…’ राजस्थान रॉयल्स पर संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी, खुल कर की बात

संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को सचिन और लारा के बराबर खड़ा कर दिया, बताईं अपनी तीन पसंदीदा पारियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >