दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच ड्रा

पोर्ट एलिजाबेथ : दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और इस तरह से मैच ड्रा समाप्त हो गया. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 417 रन बनाये थे जिसके जवाब में […]

पोर्ट एलिजाबेथ : दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और इस तरह से मैच ड्रा समाप्त हो गया.

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 417 रन बनाये थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 275 रन बनाये. यह मैच शुरु से बारिश से प्रभावित रहा. दूसरे दिन केवल छह ओवर का खेल हो पाया जबकि चौथे दिन 35 ओवर ही किये जा सके थे. दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले रखी है. तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार से केपटाउन में खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >