विराट कोहली की आक्रामकता पर नकेल कसने के लिए आईसीसी है : डेविड वार्नर

मेलबर्न : मैदान पर विराट कोहली की आक्रामक बाडी लैंग्वेज से अविचलित ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आज कहा कि वह जैसा खेलना चाहता है, खेले क्योंकि कोई सीमा लांघता है तो उस पर नकेल कसने के लिये आईसीसी है. तीसरे क्रिकेट टेस्ट में कोहली और ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों में कई बार बहस हो […]

मेलबर्न : मैदान पर विराट कोहली की आक्रामक बाडी लैंग्वेज से अविचलित ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आज कहा कि वह जैसा खेलना चाहता है, खेले क्योंकि कोई सीमा लांघता है तो उस पर नकेल कसने के लिये आईसीसी है.

तीसरे क्रिकेट टेस्ट में कोहली और ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों में कई बार बहस हो गई. कोहली ने मिशेल जानसन से बहस के बाद कल यहां तक कह दिया कि वह सिर्फ कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों का ही सम्मान करते हैं. वार्नर ने कहा , मैनें नहीं देखा कि उसने मिशेल जानसन से क्या कहा लेकिन वह ब्राड हाडिन से भी उलझा था. अगर वह ऐसे ही खेलना चाहता है तो कोई बात नहीं. हम भी आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं. मेरा निजी तौर पर मानना है कि जो कुछ मैदान पर हुआ, उसे मैदान के बाहर नहीं लाना चाहिये.

कोहली के कल के बयान के बारे में पूछने पर वार्नर ने कहा , यह उसकी राय है और वह अपनी बात कहने के लिये स्वतंत्र है. यह सही है या गलत, यह उस पर निर्भर है. आप सीमा का उल्लंघन नहीं कर सकते क्योंकि इस पर नजर रखने के लिये आईसीसी है.
मैच की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि टीम को पारी घोषित करने से पहले और रन बनाने होंगे. उन्होंने कहा , हमें कुछ रन और बनाने होंगे. शान मार्श अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और रियान हैरिस भी क्रीज पर है. हमें उम्मीद है कि अच्छा स्कोर बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >