विश्वकप की टीम में होगी कामरान अकमल की वापसी

कराची : पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल विश्वकप 2015 की टीम में वापसी कर सकते हैं. कायदे आजम ट्रॉफी गोल्ड लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्हें विश्व कप की टीम में शामिल किया जा सकता है. इंग्लैंड में पिछले साल खेली गयी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे टीम से बाहर चल रहे […]

कराची : पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल विश्वकप 2015 की टीम में वापसी कर सकते हैं. कायदे आजम ट्रॉफी गोल्ड लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्हें विश्व कप की टीम में शामिल किया जा सकता है.

इंग्लैंड में पिछले साल खेली गयी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे टीम से बाहर चल रहे कामरान ने अपनी टीम नेशनल बैंक की तरफ से सुई नार्दर्न गैस के खिलाफ पांच दिवसीय फाइनल मैच के चौथे दिन नाबाद 131 रन बनाये.

राष्ट्रीय चयनसमिति के करीबी सूत्र ने कहा, विश्व कप की अंतिम टीम के लिए कामरान के नाम पर विकेटकीपर के रूप में नहीं बल्कि विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में विचार किया जायेगा.

सूत्र ने कहा कि एक अन्य विकेटकीपर पेशावर के मुहम्मद रिजवान भी विश्व कप की टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं. उन्होंने फाइनल में 224 रन की पारी खेली. कामरान और रिजवान 30 संभावित खिलाड़ियों में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >