न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले शेष मैचों में होगा यूनिस खान के कैरियर का फैसला

कराची : पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर और मोहम्मद युसूफ का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले शेष मैचों के जरिये यूनिस खान के कैरियर का फैसला हो जायेगा. दोनों खिलाड़ियों का मानना है कि यूनिस पर इन मैचों में अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा. शोएब ने कहा ,यूनिस को अगर विश्व […]

कराची : पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर और मोहम्मद युसूफ का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले शेष मैचों के जरिये यूनिस खान के कैरियर का फैसला हो जायेगा.

दोनों खिलाड़ियों का मानना है कि यूनिस पर इन मैचों में अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा. शोएब ने कहा ,यूनिस को अगर विश्व कप टीम में अपनी जगह पक्की करनी है तो उसके लिए यह श्रृंखला काफी अहम है. वनडे टीम में उसकी उपयोगिता पर वैसे ही काफी बहस चल रही है.

मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी मैचों में उसे पूरा मौका देना चाहिए ताकि वह खुद को साबित कर सके. यदि वह नाकाम रहे तो उसे बाहर किया जा सकता है. युसूफ ने कहा , टीम प्रबंधन को चाहिए कि अगर वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहता है तो उसे मौका दिया जाये ताकि बाद में उसे कोई खेद या शिकायत ना रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >