भारत दौरे से श्रीलंकाई टीम को नुकसान :अर्जुन रणतुंगा

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा का कहना है कि जिस अफरा-तफरी में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आयी, उससे विश्वकप को लेकर उनकी तैयारियों को गहरा आघात लगा है. भारत में वनडे श्रृंखला में मिली हार पर खिलाडि़यों का बचाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि […]

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा का कहना है कि जिस अफरा-तफरी में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आयी, उससे विश्वकप को लेकर उनकी तैयारियों को गहरा आघात लगा है.

भारत में वनडे श्रृंखला में मिली हार पर खिलाडि़यों का बचाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि इसके लिए देश के क्रिकेट प्रशासक जिम्मेदार हैं.श्रीलंका पांच मैचों की श्रृंखला में 0 – 4 से पीछे है. वेस्टइंडीज टीम का दौरा बीच में रद्द होने के बाद श्रीलंका को आनन फानन में खेलने बुलाया गया था.

रणतुंगा ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट, खेल मंत्रालय, सनत जयसूर्या, मर्वन अटापट्टू और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इस खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार हैं.उन्होंने कहा ,भारत को खुश करने की कोशिश में उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट को निराशाजनक स्थिति में पहुंचा दिया.

जयसूर्या ( चयन समिति के अध्यक्ष ) , अटापट्टू ( राष्ट्रीय कोच ) ने हमें भरोसा दिलाया था कि भारत दौरा विश्व कप की तैयारी के लिए अच्छा होगा. उन्होंने कहा , यह गलत साबित हुआ है. हमें पता था कि श्रीलंकाई टीम फिटनेस कार्यक्रम पर काम कर रही थी जब उसे भारत दौरे पर भेजने का फैसला किया गया. यह खराब रणनीतियों का नतीजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >