मैच के दौरान पाक क्रिकेटर शहजाद के सिर पर लगी चोट, फ्रेक्चर की आशंका
अबू धाबी : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन बाउंसर लगने से पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के सिर पर चोट लग गयी. चोट लगने के बाद शहजाद मैदान पर ही गिर गये. शहजाद चोट लगने के बाद मैदान पर तड़पने लगे. पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी और मैनेजर माइन खान ने बताया कि […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
अबू धाबी : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन बाउंसर लगने से पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के सिर पर चोट लग गयी. चोट लगने के बाद शहजाद मैदान पर ही गिर गये. शहजाद चोट लगने के बाद मैदान पर तड़पने लगे.
पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी और मैनेजर माइन खान ने बताया कि शहजाद को सिर में जबरदस्त चोट लगी है. संभवत: खोपड़ी में फ्रेक्चर है. हालांकि डॉक्टरों की देखरेख के बादा ही कुछ कहा जा सकता है. उन्होंने बताया कि अगर फ्रेक्चर जैसी कोई शिकायत होती है तो उनका ऑपरेशन भी किया जा सकता है.
चोट लगने से पूर्व बाईस साल के शहजाद ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 176 रन बनाये. लंच से पहले आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज कोरे एंडरसन की गेंद पर हिट विकेट होकर आउट हो गये. शहजाद ने हुक शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके सिर पर लग गयी और वह गिर गए और इसके साथ ही उनका बल्ला विकेट से टकरा गया जिससे वह हिट विकेट आउट हो गये.