सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सानिया चंदोक से शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे कई दिग्गज

Sachin Tendulkar : भारत रत्न और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लिए 5 मार्च का दिन बहुत ही खास हो गया है, क्योंकि यही वह तारीख है जब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंदोक के साथ हुई है.

Sachin Tendulkar : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंदोक के साथ 5 मार्च को हो गई. सानिया चंदोक मुंबई के हॉस्पिटैलिटी टाइकून रवि घई की पोती हैं. इन दोनों की सगाई 13 अगस्त 2025 को हुई थी. सानिया चंदोक और अर्जुन तेंदुलकर की करीबी बहन सारा तेंदुलकर की वजह से और भी बढ़ी. अर्जुन की उम्र 26 वर्ष है और वे अपनी बहन सारा से छोटे हैं. सचिन तेंदुलकर की उम्र 52 वर्ष है.

सचिन तेंदुलकर के बुलावे पर पहुंचे कई दिग्गज

अर्जुन के शादी समारोह में सचिन तेंदुलकर पूरे परिवार के साथ

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे की शादी का निमंत्रण खेल जगत के दिग्गजों के अलावा फिल्म और राजनीति के दिग्गजों को भी दिया था. सचिन के बुलावे पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, राज ठाकरे, महेंद्र सिंह धोनी, वेकेंटेश प्रसाद, सुनील गावस्कर, इरफान पठान, आशा भोंसले सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग पहुंचे.
सानिया चंदोक और अर्जुन तेंदुलकर की शादी में काफी खुश नजर आये सचिन तेंदुलकर

सानिया और अर्जुन की शादी में पूरा तेंदुलकर परिवार काफी खुश नजर आया. जब सानिया और अर्जुन ने जयमाला की रस्में पूरी कीं और एक दूसरे को गले लगाया तो सचिन और अंजलि तेंदुलकर ने उन्हें अपना आशीर्वाद फूल फेंक कर दिया.

प्रधानमंत्री पीएम मोदी और राहुल गांधी को भी दिया था निमंत्रण

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे की शादी का न्यौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दिया था.

ये भी पढ़ें : टी20 मुकाबले में वानखेड़े का शेर रहा है भारत, इंग्लैंड के खिलाफ आंकड़े आपको चौंका सकते हैं!

क्या इस वजह से खराब हुआ बटलर का फॉर्म? IND vs ENG सेमीफाइनल से पहले वायरल हुआ पुराना वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >