धौनी ने की गांगुली की बराबरी

लंदन : महेंद्र सिंह धौनी ने आज यहां इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में पांचवें टेस्ट मैच में टॉस करने के साथ ही विदेशी सरजमीं पर सर्वाधिक मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करने के सौरव गांगुली के रिकार्ड की बराबरी भी कर दी. भारत की तरफ से सर्वाधिक 58 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का […]

लंदन : महेंद्र सिंह धौनी ने आज यहां इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में पांचवें टेस्ट मैच में टॉस करने के साथ ही विदेशी सरजमीं पर सर्वाधिक मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करने के सौरव गांगुली के रिकार्ड की बराबरी भी कर दी.

भारत की तरफ से सर्वाधिक 58 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड रखने वाले धोनी विदेशी सरजमीं पर 28वीं बार टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. गांगुली ने भी 28 मैचों में विदेशी धरती पर भारतीय टीम की अगुवाई की जिसमें से भारत ने 11 में जीत दर्ज की जबकि 10 मैचों में उसे हार मिली.

विदेशी सरजमीं पर हालांकि धौनी का रिकार्ड अच्छा नहीं है. उनकी कप्तानी में अब तक खेले गये 27 टेस्ट मैचों में भारत ने छह में जीत दर्ज की जबकि 13 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. धौनी की कप्तानी में भारत ने विदेशी सरजमीं पर पिछले 15 मैचों में केवल एक जीत ( वर्तमान श्रृंखला के लॉर्ड्स टेस्ट में ) दर्ज की जबकि 11 मैच में उसे हार झेलनी पडी.

भारत की तरफ से विदेशों में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने की सूची में गांगुली और धौनी के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन ( 27 ), सुनील गावस्कर ( 18 ) और राहुल द्रविड़ ( 17 ) का नंबर आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >