इशांत शर्मा की गेंदबाजी से प्रभावित हुए जेसन गिलेस्पी

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी भारतीय अनुभवी गेंदबाज इशांतशर्मा की लगातार सीखते रहने की उत्सुकता से काफी प्रभावित हैं. इशांत जब विकेट हासिल करने में जूझ रहे थे तो गिलेस्पी ने ही उनकी मदद की थी. यह भारतीय तेज गेंदबाज शुरुआती टेस्ट से 72 घंटे पहले ही न्यूजीलैंड पहुंचा और उन्होंने […]

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी भारतीय अनुभवी गेंदबाज इशांतशर्मा की लगातार सीखते रहने की उत्सुकता से काफी प्रभावित हैं.

इशांत जब विकेट हासिल करने में जूझ रहे थे तो गिलेस्पी ने ही उनकी मदद की थी. यह भारतीय तेज गेंदबाज शुरुआती टेस्ट से 72 घंटे पहले ही न्यूजीलैंड पहुंचा और उन्होंने 11वीं बार पांच विकेट झटकने का कारनामा कर न्यूजीलैंड को पहली पारी में 348 रन पर समेटने में मदद की.

गिलेस्पी ने ट्वीट किया, ईशांत को अच्छा करते हुए देखकर खुश हूं, यह सब उसके लगातार सीखते रहने के दृष्टिकोण, सुधार करने और बेहतर होने की प्रबल इच्छा की वजह से हुआ है. भारतीय टीम के मौजूदा कोचिंग स्टाफ को काफी श्रेय दिया जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >