अंडर-19 विश्व कप का फाइनल आज, रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, बारिश बन सकती है बाधक

पोटचेफ्स्ट्रूम : गत चैंपियन भारत पहली बार फाइनल में पहुंचे बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को अंडर 19 विश्व कप फाइनल में रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा. सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दस विकेट से हराने वाली भारतीय टीम 2000 के बाद सातवां फाइनल खेलेगी. तब भारत ने […]

पोटचेफ्स्ट्रूम : गत चैंपियन भारत पहली बार फाइनल में पहुंचे बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को अंडर 19 विश्व कप फाइनल में रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा. सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दस विकेट से हराने वाली भारतीय टीम 2000 के बाद सातवां फाइनल खेलेगी. तब भारत ने पहला खिताब जीता था.
चार बार चैंपियन रहा है भारत
मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में चार बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है.
आमने सामने
04 बार विश्व कप में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो चुकी है
03 बार भारत जीता है और एक बार बांग्लादेश
2002 में अंतिम बार भारत बांग्लादेश से हारा था
इन क्रिकेटरों पर होंगी नजरें
यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, स्पिनर रवि बिश्नोई, और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी व सुशांत मिश्रा
बारिश बन सकती है बाधक
मैच के दौरान 50 फीसदी बारिश की संभावना है, तूफान भी आ सकता है.
मैच का प्रसारण
दोपहर 1.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >