दक्षिण अफ्रीका को झटका, अंगुली में फ्रैक्चर के कारण मार्कराम शृंखला से बाहर

सेंचुरियन : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम बायें हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट शृंखला से शनिवार को बाहर हो गये. ‘क्रिकेट साउथ अफ्रीका’ ने बताया कि मार्कराम को सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोट लगी. उनके बायें हाथ की […]

सेंचुरियन : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम बायें हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट शृंखला से शनिवार को बाहर हो गये.

‘क्रिकेट साउथ अफ्रीका’ ने बताया कि मार्कराम को सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोट लगी. उनके बायें हाथ की चौथी अंगुली में फ्रैक्चर है जिसे सर्जरी की जरूरत होगी और वह छह सप्ताह के लिए खेल से दूर रहेंगे.

मार्कराम अक्टूबर के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेल रहे थे. उन्होंने भारत दौरे पर रांची में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान निराशा में अपना हाथ किसी ठोस चीज पर मार दिया. जिससे उनकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया था.

उन्होंने हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी कर ली है. उन्होंने पहली पारी में 20 जबकि दूसरी पारी में दो रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका ने इस शृंखला के के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज पीटर मलान को टीम मे शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >