8 रन पर सिमटी गयी यह क्रिकेट टीम, टी20 में बना दूसरा सबसे कम स्‍कोर

पोखरा (नेपाल) : मालदीव की महिला क्रिकेट टीम शनिवार को यहां 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में नेपाल के खिलाफ महज आठ रन पर आल आउट हो गयी जिसमें सात रन अतिरिक्त से आये. मालदीव का यह स्कोर अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. सबसे कम […]

पोखरा (नेपाल) : मालदीव की महिला क्रिकेट टीम शनिवार को यहां 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में नेपाल के खिलाफ महज आठ रन पर आल आउट हो गयी जिसमें सात रन अतिरिक्त से आये.

मालदीव का यह स्कोर अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. सबसे कम रन बनाने का रिकार्ड माली के नाम है जिसने इस साल जून में रवांडा के खिलाफ सिर्फ छह रन बनाये थे.

टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी मालदीव की टीम ने 11.3 ओवर तक बल्लेबाजी की लेकिन उसके नौ बल्लेबाज खाता खोलने में नाकाम रहे.

सलामी बल्लेबाज एैमा एैशथ ने एक रन का योगदान दिया. कप्तान जूना मरियम ने सबसे ज्यादा 16 गेंदों का सामना किया. नेपाल के लिए अंजलि चंद ने एि रन देकर चार विकेट लिये. नेपाल ने सात गेंद में बिना किसी नुकसान के इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >