बुमराह, हार्दिक की चोट के कारण बोल्ट, कुलकर्णी को टीम से जोड़ना पड़ा : जहीर खान

मुंबई : पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक जहीर खान ने सोमवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की फिटनेस से जुड़ी चिंता ने टीम को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रायल्स से क्रमश: ट्रेंट बोल्ट और धवल कुलकर्णी को ट्रेड करने के लिए प्रेरित किया. हार्दिक को पीठ दर्द की […]

मुंबई : पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक जहीर खान ने सोमवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की फिटनेस से जुड़ी चिंता ने टीम को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रायल्स से क्रमश: ट्रेंट बोल्ट और धवल कुलकर्णी को ट्रेड करने के लिए प्रेरित किया.

हार्दिक को पीठ दर्द की शिकायत के बाद सर्जरी करनी पड़ी, जबकि बुमराह भी पीठ में दर्द के कारण पिछले कुछ समय से मैदान से दूर है. जहीर ने एक वीडियो संदेश में कहा, चोट की समस्या के कारण हमारे लिए आईपीएल का आगामी सत्र काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है.

हार्दिक को पीठ की सर्जरी करनी पड़ी, जबकि बुमराह भी पीठ दर्द की समस्या से परेशान है. जेसन बेहरेनडार्फ भी ऐसी समस्या से जूझ रहे है. उन्होंने कहा, खिलाड़ियों के ट्रेड के समय यह हमारे लिए चिंता की एक बात थी. हमें लगा कि गेंदाबाजी विभाग को मजबूत करने की जरूरत है इसी को देखते हुए हमने कैपिटल्स और रायल्स के साथ ट्रेड किया. आईपीएल के 2020 सत्र के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >