''ये हसीन वादियां ये खुला आसमां'' : सामने आयी विराट-अनुष्‍का की रोमांटिक तस्वीर, हाथ में हाथ और...

थिम्पू : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ इन दिनों भूटान में छुटि्टयां मना रही हैं. यहां से इस कपल की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं. गुरुवार को भी विराट ने अपने ट्विटर वॉल पर दो तस्वीरें शेयर की. ये तस्वीरें पहाड़ों के बीच झील के सामने खिंचवाई गयीं हैं. पहली […]

थिम्पू : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ इन दिनों भूटान में छुटि्टयां मना रही हैं. यहां से इस कपल की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं. गुरुवार को भी विराट ने अपने ट्विटर वॉल पर दो तस्वीरें शेयर की. ये तस्वीरें पहाड़ों के बीच झील के सामने खिंचवाई गयीं हैं.

पहली तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में यह कपल एक दूसरे के गाल में गाल सटाए नजर आ रहे हैं.


आपको बता दें कि इससे पहले 5 नवंबर को विराट ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया था जिसके बाद अनुष्का ने भूटान से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें शेयर कर विराट को अपने तरीके से जन्मदिन की बधाई दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >