इस वर्ल्ड सीरीज में खेलते नजर आयेंगे सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा

मुंबई : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (सड़क सुरक्षा विश्व शृंखला) में भाग ले सकते हैं. इन दोनों दिग्गजों के अलावा श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान और दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स के भी इस टूर्नामेंट में […]

मुंबई : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (सड़क सुरक्षा विश्व शृंखला) में भाग ले सकते हैं.

इन दोनों दिग्गजों के अलावा श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान और दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स के भी इस टूर्नामेंट में भाग लेने की संभावना है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में क्रिकेट खेलने वाले पांच देशों के दिग्गजों के बीच एक वार्षिक टी20 शृंखला होगी जिसमें खिलाड़ी सड़क सुरक्षा का संदेश देंगे.

महाराष्ट्र सरकार के सड़क परिवहन विभाग के साथ काम करने वाली संस्था, ‘शांत भारत सुरक्षित भारत’ लीग के शुरुआती संस्करण का फरवरी 2020 में आयोजन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >