सुरक्षा इंतजामों को लेकर श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख के बयान से पीसीबी निराश

कराची : पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा के इस बयान पर निराशा जताई है कि हाल ही में हुए पाकिस्तान दौरे पर कड़े सुरक्षा इंतजामात के कारण उनकी टीम को काफी परेशानी हुई. श्रीलंकाई टीम ने कराची में तीन मैचों की वनडे शृंखला और लाहौर में तीन मैचों की टी20 शृंखला खेली […]

कराची : पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा के इस बयान पर निराशा जताई है कि हाल ही में हुए पाकिस्तान दौरे पर कड़े सुरक्षा इंतजामात के कारण उनकी टीम को काफी परेशानी हुई.

श्रीलंकाई टीम ने कराची में तीन मैचों की वनडे शृंखला और लाहौर में तीन मैचों की टी20 शृंखला खेली जिसमें उसे 3-0 से जीत मिली. कोलंबो लौटने पर सिल्वा ने मीडिया से कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेटर तीन से चार दिन होटल में बंद रहकर उकता गए थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्र ने कहा कि उन्होंने सिल्वा के बयान सुनने के बाद श्रीलंका क्रिकेट से नाराजगी जता दी है.

सूत्र ने कहा, पीसीबी इन बयानों से काफी निराश और आहत है. श्रीलंकाई टीम को आला दर्जे की सुरक्षा उसके बोर्ड के कहने पर ही मुहैया कराई गई थी. हम उनके दौरे को सुविधाजनक भी बनाना चाहते थे. सूत्र ने कहा कि पीसीबी ने श्रीलंकाई अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों को गोल्फ खेलने के लिये बाहर जाने और शापिंग के भी विकल्प दिये गए थे. इसके अलावा उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रमों और डिनर में भी शिरकत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >