आबिद, शिनवारी और इफ्तिखार पाकिस्‍तान वनडे टीम में

कराची : विश्व कप की टीम में जगह बनाने से चूकने वाले आबिद अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, उस्मान शिनवारी और मोहम्मद नवाज को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय शृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया है. नये मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि […]

कराची : विश्व कप की टीम में जगह बनाने से चूकने वाले आबिद अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, उस्मान शिनवारी और मोहम्मद नवाज को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय शृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया है.

नये मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि वह टी20 और एकदिवसीय के लिए अलग-अलग टीम बनाना चाह रहे हैं जहां फिटनेस को काफी अहमियत दी जाएगी.उन्होंने कहा, हम उसी खिलाड़ी का चयन करेंगे जिसके फिटनेस का स्तर टीम की जरूरत के मुताबिक होगा. पाकिस्तान 27 सितंबर से नौ अक्टूबर तक श्रीलंका की मेजबानी करेगा जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैचों की शृंखला खेली जाएगी.

एकदिवसीय टीम: सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम (उप-कप्तान), आबिद अली, आसिफ अली, फखर जमां, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >