कोच बनते ही मिसबाह ने छुड़ाई पाकिस्‍तान क्रिकेटरों की बिरयानी, मिठाई

कराची : पाकिस्तान के नये मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने घरेलू टूर्नामेंट और राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों के आहार और पोषण की योजना बदल दी है. मिसबाह ने आदेश जारी किये हैं कि घरेलू सत्र के दौरान और राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ियों के लिये किसी भी तरह से […]

कराची : पाकिस्तान के नये मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने घरेलू टूर्नामेंट और राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों के आहार और पोषण की योजना बदल दी है.

मिसबाह ने आदेश जारी किये हैं कि घरेलू सत्र के दौरान और राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ियों के लिये किसी भी तरह से भारी आहार उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिये सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल करनी होगी.

कायदे आजम ट्रॉफी मैच में खिलाड़ियों के लिये भोजन व्यवस्था देख रही कंपनी के एक सदस्य ने कहा, खिलाड़ियों को अब बिरयानी और तेल युक्त रेड मीट वाला भोजन या मिठाई नहीं परोसी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >