एशेज ड्रॉ होने के बाद इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के खिलाडियों ने साझा किया ड्रेसिंग रूम

लंदन : इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज ड्रॉ होने के बाद दोनों ही टीम के खिलाड़ी जश्‍न में डूबे हैं. सीरीज खत्‍म होने के बाद दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने आपस में ड्रेसिंग रूम साझा किया. ड्रेसिंग रूम में जश्‍न मनाते खिलाड़ियों की तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. गौरतलब […]

लंदन : इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज ड्रॉ होने के बाद दोनों ही टीम के खिलाड़ी जश्‍न में डूबे हैं. सीरीज खत्‍म होने के बाद दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने आपस में ड्रेसिंग रूम साझा किया.

ड्रेसिंग रूम में जश्‍न मनाते खिलाड़ियों की तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. गौरतलब हो इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से हराकर शृंखला 2-2 से बराबर की और घरेलू सत्र का सकारात्मक अंत किया जिसमें टीम विश्व कप भी जीतने में सफल रही.

ओवल में मेजबान टीम की जीत के साथ 1972 के बाद पहली बार कोई एशेज शृंखला ड्रॉ रही. ऑस्ट्रेलिया हालांकि एशेज ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखेगा, क्योंकि उसने दोनों देशों के बीच पिछली एशेज शृंखला जीती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >