कोहली संग बिकिनी में नजर आयीं अनुष्‍का, फैन्‍स बोले – सुपर कपल

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली वेस्‍टइंडीज को टी20,वनडे और टेस्‍ट सीरीज में रौंदकर इस समय फैमली टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले विराट कोहली ने अपनी पत्नी बॉलीवुड स्‍टार अनुष्‍का शर्मा के साथ एक हॉट तसवीर पोस्‍ट की है. तसवीर में कोहली एक बार फिर शर्टलेस […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली वेस्‍टइंडीज को टी20,वनडे और टेस्‍ट सीरीज में रौंदकर इस समय फैमली टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले विराट कोहली ने अपनी पत्नी बॉलीवुड स्‍टार अनुष्‍का शर्मा के साथ एक हॉट तसवीर पोस्‍ट की है.

तसवीर में कोहली एक बार फिर शर्टलेस नजर आ रहे हैं, तो अनुष्‍का शर्मा बिकिनी में दिख रही हैं. कोहली की यह तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. फैन्‍स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. कोहली ने जो तसवीर पोस्‍ट की है, उसमें अनुष्‍का शर्मा एक कुर्सी में बैठी हैं और कोहली उनकी गोद में बैठक कर पोज दे रहे हैं. कोहली ने तसवीर के साथ एक दिल वाली इमोजी पोस्‍ट की है.

कोहली की तसवीर पर फैन्‍स कमेंट्स कर रहे हैं. एक फैन्‍स ने कमेंट्स किया और लिखा, प्‍यार हो तो ऐसा हो, इन दोनों लव बर्ड्स की तरह. वहीं एक अन्‍य फैन्‍स ट्वीट किया और लिखा, सुपर कपल, दुआ है हमेशा साथ रहें.

कोहली के साथ-साथ अनुष्‍का शर्मा ने भी इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक हॉट तसवीर पोस्‍ट की है. जिसमें वो ब्‍लू बिकिनी में समंदर में मस्‍ती करती दिख रही हैं. तसवीर के साथ उन्‍होंने कैप्‍शन भी लिखा – वॉटर बेबी. अनुष्‍का का यह अंदाज उनके फैन्‍स को काफी पसंद आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/B2Q3i3IpK6P/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
https://www.instagram.com/p/B2Q3kd_p6Bp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >