स्‍टीव वॉ की ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में वापसी, संभालेंगे बड़ी जिम्‍मेदारी

मैनचेस्टर : पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हेडिंग्ले में मिली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो एशेज टेस्ट के लिये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से फिर मेंटर के रूप में जुड़ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया हेडिंग्ले में जीत की दहलीज पर था, लेकिन बेन स्टोक्स ने 135 रन बनाकर इंग्लैंड को करिश्माई जीत दिलाई. वॉ रविवार […]

मैनचेस्टर : पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हेडिंग्ले में मिली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो एशेज टेस्ट के लिये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से फिर मेंटर के रूप में जुड़ गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया हेडिंग्ले में जीत की दहलीज पर था, लेकिन बेन स्टोक्स ने 135 रन बनाकर इंग्लैंड को करिश्माई जीत दिलाई. वॉ रविवार की रात यहां पहुंचे, जबकि चौथा टेस्ट बुधवार से खेला जायेगा. वह पहले दो टेस्ट में भी मेंटर के रूप में टीम के साथ थे.

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, हमने उनसे तीसरे टेस्ट के लिये भी रुकने को कहा था, लेकिन उन्हें एक कार्यक्रम के लिये वापिस जाना था. इतने समय से खेल से दूर रहते हुए भी उनका जुनून और उत्साह काबिले तारीफ है. उनके और रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों का टीम पर काफी अच्छा असर होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >