क्रिकेट कमेंटेटर अनंत शीतलवाड का निधन

मुंबई : रेडियो कमेंट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले अंग्रेजी के मशहूर कमेंटेटर अनंत शीतलवाड का शनिवार को यहां निधन हो गया. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक वह लगभग 85 साल के थे और लंबे समय से उसके सदस्य थे. शीतलवाड ने टेलीविजन युग से पहले आकाशवाणी के लिए कमेंट्री करते […]

मुंबई : रेडियो कमेंट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले अंग्रेजी के मशहूर कमेंटेटर अनंत शीतलवाड का शनिवार को यहां निधन हो गया. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक वह लगभग 85 साल के थे और लंबे समय से उसके सदस्य थे.

शीतलवाड ने टेलीविजन युग से पहले आकाशवाणी के लिए कमेंट्री करते थे. उन्होंने यहां पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज एवं चयनसमिति के अध्यक्ष विजय मर्चेंट के साथ भी रेडियो के लिए कमेंट्री की थी.

मुंबई के पूर्व स्पिनर मिलिंद रेगे ने बताया कि शीतलवाड ने क्लब स्तर की क्रिकेट खेली थी और वह इस क्लब के क्रिकेट सचिव भी थे. यह पता चला है कि उनका अंतिम संस्कार वर्ली स्थित श्मशान घाट में सोमवार को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >