नयी दिल्ली : आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि आज ही भारत ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लार्ड्स के मैदान पर नेट-वेस्ट सीरीज जीती थी और इतिहास रचा था. इस ऐतिहासिक दिन के याद करते हुए बीसीसीआई ने एक ट्वीट किया है, जिसमें यह कहा गया है कि वर्ष 2002 को याद करते हुए जब भारत ने नेट-वेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था.
गांगुली के जर्सी उतारने पर हुआ था विवाद
फाइनल मैच में भारत की पारी लड़खड़ा गयी थी और टारगेट बहुत बड़ा था. सचिन और राहुल द्रविड़ क्रमश: 14 और 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे, ऐसे में जब कैफ और युवराज ने टीम को जीत तक पहुंचाया तो सौरव गांगुली अपनी खुशी पर कंट्रोल नहीं कर पाये थे और जर्सी उतारकर जश्न मनाया था, जिसके बाद कुछ विवाद भी हो गया था और यह कहा गया था कि उन्हें जर्सी नहीं उतारनी चाहिए था, यह जेंटलमैन गेम क्रिकेट का कल्चर नहीं है.
