विश्व कप मैचों में करोड़ों की सट्टेबाजी का भंडाफोड़, मुंबई से दो बुकीज गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस के नारकॉटिक्स रोधी प्रकोष्ठ (एसीएन) ने कई करोड़ रुपये की सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है और इस बाबत दो बुकीज़ को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि बुकीज़ क्रिकेट विश्व कप के मैचों पर सट्टा लगा रहे थे और उनकी डायरी में प्रवष्टियों से पता चलता है कि पिछले 11 […]

मुंबई : मुंबई पुलिस के नारकॉटिक्स रोधी प्रकोष्ठ (एसीएन) ने कई करोड़ रुपये की सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है और इस बाबत दो बुकीज़ को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों ने बताया कि बुकीज़ क्रिकेट विश्व कप के मैचों पर सट्टा लगा रहे थे और उनकी डायरी में प्रवष्टियों से पता चलता है कि पिछले 11 दिन में करीब 14 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है.

एएनसी में पुलिस उपायुक्त शिवदीप लांडे ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर एएनसी की टीम ने शनिवार को ग्रांट रोड पर खेतवाड़ी के होटल वलवास के 12वीं मंजिल पर छापा मारा.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो व्यक्तियों को विश्वकप में वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड के चल रहे मैच पर सट्टा लगाते हुए पाया. लांडे ने बताया कि पूछताछ में पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति फोन पर मैच की लाइव कमेंट्री कर रहा था और इसके आधार पर दो बुकीज़ सट्टा लगा रहे थे.

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मध्य मुंबई के मुसाफिरखाने के निवासी विश्वास किशन तकलकर (51) और बेंगलुरु के रहने वाले अजय कांतराज (24) के तौर पर हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >