”भज्‍जी” ने भारत के खिलाफ वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान की हार की भविष्‍यवाणी की

लंदन : अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि पाकिस्तानी टीम के पास 16 जून को भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में हराने का कोई मौका नहीं है, क्योंकि सरफराज अहमद की अगुवाई वाली मौजूदा टीम में अनुभव की कमी है. हरभजन ने एक कार्यक्रम में कहा, पाकिस्तान की फार्म […]

लंदन : अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि पाकिस्तानी टीम के पास 16 जून को भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में हराने का कोई मौका नहीं है, क्योंकि सरफराज अहमद की अगुवाई वाली मौजूदा टीम में अनुभव की कमी है.

हरभजन ने एक कार्यक्रम में कहा, पाकिस्तान की फार्म इतनी शानदार नहीं है और उनके पास इतना अनुभव भी नहीं है. उन्होंने कहा, बीते समय की पाकिस्तानी टीम को हराना काफी मुश्किल हाता था, लेकिन मौजूदा टीम भारत के खिलाफ 10 में से नौ बार हार जायेगी. उन्होंने कहा, कोई मौका ही नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >