WC2019 : ब्रिटेन की महारानी से मिले, विराट कोहली सहित सभी टीमों के कप्तान

नयी दिल्ली : क्रिकेट विश्वकप में शामिल हो रही दस टीमों के कप्तान बुधवार को बर्किंघम पैलेस पहुंचे और महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात की. इस संबंध में बीसीसीआई ने दो ट्‌वीट कर जानकारी दी. कप्तानों ने प्रिंस हैरी से भी मुलाकात की. एक तसवीर में कप्तान महारानी के साथ बैठे दिख रहे हैं, वहीं दूसरी […]

नयी दिल्ली : क्रिकेट विश्वकप में शामिल हो रही दस टीमों के कप्तान बुधवार को बर्किंघम पैलेस पहुंचे और महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात की. इस संबंध में बीसीसीआई ने दो ट्‌वीट कर जानकारी दी. कप्तानों ने प्रिंस हैरी से भी मुलाकात की.

एक तसवीर में कप्तान महारानी के साथ बैठे दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तसवीर में महारानी कप्तानों का स्वागत करती नजर आ रही हैं. कप्तानों और महारानी के बीच मुलाकात की जानकारी रॉयल फैमिली के ट्‌विटर हैंडिल से भी दी गयी है, जिसमें यह बताया गया है कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी देशों के कप्तान महारानी से मिले. ट्‌वीट में विराट कोहली का जिक्र भी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >