विश्व कप से पहले फिट हो जायेंगे रबाडा और स्टेन

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने विश्वास जताया है कि तेज गेंदबाज डेल स्टेन और कागिसो रबाडा इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच से पूर्व ठीक हो जायेंगे. दक्षिण अफ्रीका को 30 मई को मेजबान इंग्लैंड से पहला मैच खेलना है. स्टेन और रबाडा दोनों को चोट के कारण आईपीएल […]

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने विश्वास जताया है कि तेज गेंदबाज डेल स्टेन और कागिसो रबाडा इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच से पूर्व ठीक हो जायेंगे. दक्षिण अफ्रीका को 30 मई को मेजबान इंग्लैंड से पहला मैच खेलना है.

स्टेन और रबाडा दोनों को चोट के कारण आईपीएल बीच में छोड़ना पड़ा था लेकिन रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिये शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट लिये थे.

गिब्सन ने कहा ,‘‘ रबाडा और डेल दोनों को फिटनेस समस्या थी लेकिन अब वे तेजी से फिट हो रहे हैं.’ उन्होंने कहा ,‘‘ आईपीएल फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी भी फिट है. हम सब अलग अलग थे लेकिन अब पूरी टीम एक है और बहुत अच्छा लग रहा है. हमने कल साथ में खाना खाया और विश्व कप की तैयारी शुरू की.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >