इस ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज की आलोचना से भड़के विराट कोहली

सिडनी : भारतीय कप्तान विराट कोहली चार टेस्ट मैचों की शृंखला के दौरान मिशेल स्टार्क की इतनी सारी आलोचनाओं से हैरान हैं. उन्होंने कहा कि इतने काबिल गेंदबाज का समर्थन किया जाना चाहिए, उसे हतोत्साहित नहीं करना चाहिए. कोहली ने कहा, वह काफी कौशल वाला गेंदबाज है. वह मानसिक रूप से सकारात्मक खिलाड़ी है. वर्षों […]

सिडनी : भारतीय कप्तान विराट कोहली चार टेस्ट मैचों की शृंखला के दौरान मिशेल स्टार्क की इतनी सारी आलोचनाओं से हैरान हैं. उन्होंने कहा कि इतने काबिल गेंदबाज का समर्थन किया जाना चाहिए, उसे हतोत्साहित नहीं करना चाहिए.

कोहली ने कहा, वह काफी कौशल वाला गेंदबाज है. वह मानसिक रूप से सकारात्मक खिलाड़ी है. वर्षों से वह आपका नंबर एक गेंदबाज रहा है. कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के साथ स्टार्क के साथ खेल चुके हैं.

इसे भी पढ़ें…

सौरव गांगुली ने भारत की जीत को शानदार बताया, कहा, ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट का भविष्य

भारतीय कप्तान ने कहा, मैं थोड़ा हैरान हूं कि उसकी इतने बड़े स्तर पर आलोचना की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर उसका समर्थन नहीं किया गया तो वह दबाव में आ जायेगा और ऑस्ट्रेलिया को नुकसान ही होगा.

इसे भी पढ़ें…

भारत के पास इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण : पेन

उन्होंने कहा, अगर वह आपका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं तो आप चीजों को सही करने के लिये उसे समय दो, उस पर दबाव मत बढ़ाओ. क्योंकि आप इतने कौशल वाले खिलाड़ी को गंवाना नहीं चाहोगे जो इतनी प्रतिभा वाला है और आपके लिये मैचों में जीत दिलाता है.

इसे भी पढ़ें…

#INDvsAUS : धौनी और रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया रवाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >