#INDvsAUS : हार से तिलमिलाए ''कंगारु'', कहा, पर्थ में लेंगे भारत से बदला

एडीलेड : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के लिये भारत से मिली 31 रन की हार पचा पाना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन आखिर तक मुकाबले में बने रहने के जज्बे से प्रेरणा लेकर पूरे विश्वास के साथ पर्थ टेस्ट में उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम 323 […]

एडीलेड : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के लिये भारत से मिली 31 रन की हार पचा पाना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन आखिर तक मुकाबले में बने रहने के जज्बे से प्रेरणा लेकर पूरे विश्वास के साथ पर्थ टेस्ट में उतरेगी.

ऑस्ट्रेलिया की टीम 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें दिन सोमवार को 291 रन पर आउट हो गयी. आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने मिलकर नौ विकेट लिये और भारत को चार मैचों की शृंखला में 1-0 से बढ़त दिलायी.

इसे भी पढ़ें…

#INDvsAUS : भारत की जीत के बाद बोले शास्‍त्री, नेट प्रैक्टिस को मारो गोली…

पेन ने मैच के संवाददाता सम्मेलन में कहा, इससे मुश्किल कुछ और नहीं हो सकता है. प्रत्येक टेस्ट मैच बहुत बड़ी चुनौती होती है और हमें उम्मीद थी कि इस शृंखला में शुरू से ही कड़ा मुकाबला होगा. उन्होंने कहा, अगर आप अच्छी टीम बनना चाहते हो तो आपको ऐसी टीम बनना होगा, जिसे हराना मुश्किल होता है और आज हमने ऐसा किया.

इसे भी पढ़ें…

ऋषभ पंत ने कैरियर के छठे मैच में ही बनाया यह रिकॉर्ड, कोहली ने की तारीफ

हमने भारत को जीत के लिये काफी संघर्ष करवाया. मुझे लगता है कि उन्होंने जितना सोचा था हमने उन्हें उससे ज्यादा मेहनत करवायी. पेन ने कहा, हमने पहले दो टेस्ट मैचों के लिये यही टीम चुनी है और हम पूरे विश्वास के साथ वहां (पर्थ) जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें…

BCCI ने भारत की जीत को एडीलेड और पर्थ में मिली जीत की तरह खास बताया

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत से अधिक ओवर खेले लेकिन तब भी उसे हार झेलनी पड़ी और पेन ने कहा कि शृंखला में आगे बढ़ने से पहले उन्हें इस क्षेत्र में सुधार करना होगा. उन्होंने कहा, हमारे पास बहुत अच्छा मौका था. हम पहली पारी में उसे भुना नहीं पाये और आज जब वे थक रहे थे तब हमारे पास बल्लेबाज नहीं थे.

इसे भी पढ़ें…

आस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में हराने के बाद बोले कोहली, सिर्फ मैच नहीं सीरीज जीतना लक्ष्य

अगर हमने इनमें से किसी भी एक मौके का फायदा उठाया होता तो हम यह टेस्ट मैच जीत जाते इसलिए इस हार को पचा पाना मुश्किल है. ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को जीत के लिये इंतजार करवाया.

पेन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि बहुत अधिक लोगों ने यह सोचा होगा कि हम लक्ष्य के इतने करीब पहुंचेंगे, लेकिन हमें विशेषकर अपने निचले क्रम पर बहुत भरोसा था. हमारी बल्लेबाजी निचले क्रम में भी मजबूत है और नाथन लियोन हर समय बेहतर प्रदर्शन कर रहा है.

इसे भी पढ़ें…

IND vs AUS 1st Test, Day 5: भारत ने दस साल बाद आस्ट्रेलिया को उसके घर में 31 रन से हराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >