हम खुद पर अधिक दबाव नहीं बनाना चाहते: रहाणे

मीरपुर: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की सात विकेट से जीत के सूत्रधार अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वह ज्यादा आगे की नहीं सोचकर मैच दर मैच रणनीति बनायेंगे. रहाणे ने कल रात मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने के बाद कहा, यह श्रृंखला अपनी उपयोगिता साबित करने का सुनहरा मौका है. हम खुद पर […]

मीरपुर: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की सात विकेट से जीत के सूत्रधार अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वह ज्यादा आगे की नहीं सोचकर मैच दर मैच रणनीति बनायेंगे. रहाणे ने कल रात मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने के बाद कहा, यह श्रृंखला अपनी उपयोगिता साबित करने का सुनहरा मौका है. हम खुद पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहते.

उसने कहा कि श्रृंखला का पहला मैच चुनौतीपूर्ण होता है और इसमें जीत दर्ज करने से मनोबल बढा है. उन्होंने कहा, बतौर बल्लेबाज आपको नई श्रृंखला में आत्मविश्वास की जरुरत होती है. बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि वह अच्छी टीम है और अच्छा खेलती है.

उसने कहा, हर अंतरराष्ट्रीय मैच अहम होता है. हम ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे. टीम में शामिल सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके आये हैं. ये सभी प्रतिभाशाली हैं और काफी मेहनत कर रहे हैं. सभी के लिये यह अच्छा अनुभव है.

रहाणे ने 64 रन की पारी खेली लेकिन उसने कहा कि अगर वह अंत तक डटे रहते तो अधिक खुशी होती. उसने कहा, मैं आखिर तक टिके रहना चाहता था. मैच जीतने की खुशी है क्योंकि यही हमारा लक्ष्य था. हम मैच दर मैच रणनीति बना रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >