बल्लेबाजों पर फूटा ऋषभ पंत का गुस्सा: दिल्ली से हार के बाद बोले- अच्छी पिच पर रन नहीं बना सके

LSG vs DC: आईपीएल में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 6 विकेट से हार दिया. हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों पर गुस्सा दिखाया. उन्होंने कहा- अच्छी पिच पर हमने रन नहीं बनाया.

LSG vs DC: लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 142 रन ही बनाया. जबकि छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

पंत ने कहा- हमारी योजना फेल हो हुई

पंत ने मैच के बाद कहा, बल्लेबाजी में हम बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. योजना यह थी कि निकोलस पूरन पांचवें नंबर पर आकर बीच के ओवरों में जिम्मेदारी संभालें. हमें एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो इंपेक्ट प्लेयर के तौर पर कुछ रन जोड़ सके. हमने आयुष बडोनी के लिए एक खास भूमिका तय की थी कि जब हमारे शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाएं तो वह उस समय छाप छोड़ सकें. नई गेंद से काफी मदद मिल रही थी, लेकिन आप 140 रन (141 रन) बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव नहीं डाल सकते. हमें 20 अतिरिक्त रन भी भारी पड़े.

पंत ने ओपनिंग को लेकर क्या दिया जवाब?

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे थे. जिसमें उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से केवल 7 रन ही बना पाए. जब उनसे पूछा गया कि क्या आने वाले मुकाबलों में भी ओपनिंग करेंगे, तो उन्होंने कहा- यह 50-50 प्रतिशत वाला फैसला था, लेकिन यकीनन आप मुझे शीर्ष क्रम में खेलते हुए देखेंगे.

अब्दुल समद 36 रन बनाकर लखनऊ के टॉप स्कोरर रहे

लखनऊ की खराब बल्लेबाजी को इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब्दुल समद 36 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे. उसके बाद मिशेल मार्श ने सबसे अधिक 35 रन बनाए. एडेन मार्कराम 11, मुकुल चौधरी 14 और शाहबाज अहमद केवल 15 रन ही बना पाए. आयुष बडोनी, मोहसिन खान और एनरिच नॉर्टजे तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

ये भी पढ़ें: LSG vs DC: समीर रिजवी की धमाकेदार फिफ्टी, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

LSG vs DC: ऋषभ पंत के साथ हुआ धोखा, बिना गलती के लौटना पड़ा पवेलियन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >