INDvsAUS टी-20 सीरीज कल से, ट्रॉफी के साथ विराट कोहली ने कराया फोटो सेशन

ब्रिसबेन : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज कल से यहां शुरू हो रहा है. सीरीज में तीन मैच खेले जायेंगे. सीरीज से पहले दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और एरोन फिंच ने ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन कराया. भारत आस्ट्रेलिया में तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन ओडीआई खेलेगी. गौरतलब है कि […]


ब्रिसबेन :
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज कल से यहां शुरू हो रहा है. सीरीज में तीन मैच खेले जायेंगे. सीरीज से पहले दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और एरोन फिंच ने ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन कराया. भारत आस्ट्रेलिया में तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन ओडीआई खेलेगी.

गौरतलब है कि टी-20 मैचों में विदेशी धरती पर भारत का आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड बढ़िया है. हालांकि पूरे एक साल से दोनों टीमों में कोई मैच नहीं खेला है और अंतिम मैच आस्ट्रेलिया ने ही जीता है लेकिन रिकॉर्ड भारत का अच्छा है. वहीं अगर वर्तमान टीम की बात करें तो भारतीय टीम का कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >