पार्थिव पटेल की 94 रन की पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 467 रन बनाकर पारी घोषित की

माउंट माउंगानुइ : पार्थिव पटेल की 94 रन की पारी के बाद भारत ए ने पहले अनाधिकृत टेस्ट में पहली पारी आठ विकेट पर 467 रन पर घोषित की लेकिन न्यूजीलैंड ए ने जवाब में ठोस शुरूआत की . टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन […]


माउंट माउंगानुइ :
पार्थिव पटेल की 94 रन की पारी के बाद भारत ए ने पहले अनाधिकृत टेस्ट में पहली पारी आठ विकेट पर 467 रन पर घोषित की लेकिन न्यूजीलैंड ए ने जवाब में ठोस शुरूआत की . टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर मजबूत स्कोर बनाया .

भारत ए ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 340 रन से आगे खेलना शुरू किया था . न्यूजीलैंड ए के लिए मध्यम तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर ने 80 रन देकर चार विकेट लिये. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड ए ने एक विकेट पर 176 रन बना लिये थे . सलामी बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड 169 रन पर 106 रन बनाकर खेल रहे थे . उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया .

वहीं विल यंग 49 रन बनाकर आफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम का शिकार हुए . न्यूजीलैंड ए के सलामी बल्लेबाजों ने 121 रन की साझेदारी की . मोहम्मद सिराज और गौतम ने ही ज्यादा गेंदबाजी की जबकि मध्यम तेज गेंदबाज दीपक चाहर नाकाम रहे . इससे पहले पटेल छह रन से शतक बनाने से चूक गए . उन्हें टिकनेर ने 94 के स्कोर पर आउट किया . विजय शंकर ने 96 गेंद में 62 और गौतम ने 47 रन बनाये .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >