दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सहायक कोच बने मोहम्मद कैफ

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को शुक्रवार को आगामी आईपीएल सत्र के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का सहायक कोच बनाया गया है . टीम ने घोषणा की ,‘ दिल्ली डेयरडेविल्स ने भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र के लिए सहायक कोच बनाया है.’ कैफ 2017 […]


नयी दिल्ली :
भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को शुक्रवार को आगामी आईपीएल सत्र के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का सहायक कोच बनाया गया है . टीम ने घोषणा की ,‘ दिल्ली डेयरडेविल्स ने भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र के लिए सहायक कोच बनाया है.’ कैफ 2017 आईपीएल सत्र में गुजरात लायंस के सहायक कोच रह चुके हैं .

वह डेयरडेविल्स टीम में रिकी पोंटिंग और जेम्स होप्स के सहायक कोच होंगे . कैफ ने कहा ,‘ दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से जुड़कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है .यह बेहतरीन टीम है और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’ दिल्ली डेयरडेविल्स के निदेशक मुस्तफा गौस ने कहा ,‘कैफ के पास अपार अनुभव है और उन्हें खेल की गहरी समझ भी है . वह युवाओं के लिए मेंटर की भूमिका में होंगे और हमें यकीन है कि उनके मार्गदर्शन से टीम अगले सत्र में उम्दा प्रदर्शन करेगी. ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >