कोहली ने अनुष्का संग मनायी दिवाली, शेयर की यह रोमांटिक तस्वीर

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली साथ में मनायी जिसकी तस्वीर इस कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर पोस्ट करके उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी. विराट और अनुष्का अक्सर फेस्टिव टाइम में एक दूसरे को साथ […]

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली साथ में मनायी जिसकी तस्वीर इस कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर पोस्ट करके उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी.

विराट और अनुष्का अक्सर फेस्टिव टाइम में एक दूसरे को साथ दिखते हैं तो भला दिवाली में वे कैसे अलग रह सकते थे. दिवाली के मौके पर भी दोनों एक साथ नजर आएं. विराट ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- हमारे घर से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं. सभी को शांति, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो. सब पर भगवान का आर्शीवाद रहे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >