विराट कोहली ने अपने फैंस को जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट में दिया-Virat Kohli एप

नयी दिल्ली : विराट कोहली ने अपने प्रशंसकों को जन्मदिन की बधाई देने पर उनका शुक्रिया अदा किया है. विराट कोहली ने एक वीडियो संदेश ट्वीट करके प्रशंसकों के प्रति आभार जताया, उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर आपने जो प्यार दिया उसके लिए थैंक्यू. विराट कोहली ने इस मौके पर ‘विराट कोहली एप’ के […]


नयी दिल्ली :
विराट कोहली ने अपने प्रशंसकों को जन्मदिन की बधाई देने पर उनका शुक्रिया अदा किया है. विराट कोहली ने एक वीडियो संदेश ट्वीट करके प्रशंसकों के प्रति आभार जताया, उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर आपने जो प्यार दिया उसके लिए थैंक्यू.

विराट कोहली ने इस मौके पर ‘विराट कोहली एप’ के बारे में बताया और कहा कि यह मौका है आप लोगों के ज्यादा करीब आने का. इस एप के जरिये विराट कोहली को लोग ज्यादा जान पायेंगे और उनके बारे में लोगों को व्यक्तिगत जानकारी भी मिल पायेगी. इस एप को एंड्रायड यूजर ANDROID – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.viratkohli.official … इस लिंक पर और

IOS – https://itunes.apple.com/us/app/virat/id1383685656?mt=8 … आईओएस यूजर इस लिंक पर अपलोड कर सकते हैं.

इस एप में विराट कोहली से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी. साथ ही उनके रिकॉर्ड भी एप पर मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >